Ghaziabad

एमएलसी दिनेश गोयल ने सड़क की जनता को समर्पित

गाजियाबाद : राजनगर एक्सटेंशन में राजनगर रेजिडेंसी के पास मेन रोड़ से खसरा संख्या 919 तक एमएलसी दिनेश गोयल की निधि से 8.11 लाख की लागत से इंटरलॉक टाइल्स की सड़क का निर्माण किया गया। जिसका को एक कार्यक्रम में एमएलसी दिनेश गोयल ने सोमवार को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर दिनेश गोयल ने कहा कि जनता के हितों के लिए कार्य करना ही राजनीति में उनका मुख्य उद्देश्य है, मोदी – योगी सरकार जन मानस के जीवन को सरल बनाने के लिए दिन-रात विश्वस्तरीय नीति बनाकर कार्य कर रही है।

इस पर भाजपा किसान मोर्चा के गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नितिन त्यागी, सचिन त्यागी, आरडी त्यागी, प्रेम त्यागी, माधव चौधरी, नितिन त्यागी, हरिराज त्यागी, आरपी त्यागी, धर्मेंद्र चौधरी, अभिषेक त्यागी, सुनील चौधरी, रोहतास गिरी, साजिद, अशफाक, प्रमोद आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button