मेरी माटी मेरा देश अभियान का हुआ शुभारंभ, महापौर तथा नगर आयुक्त ने दिलाई पंचप्रण की शपथ

गाजियाबाद: नगर निगम द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया है, जिसके क्रम में महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा नगर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।
महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त नितिन गौड़ के निर्देश के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पूरे शहर में मेरी माटी मेरा देश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। आगे भी 15 अगस्त पर मेरी माटी मेरा देश अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाएगा लगातार कार्यक्रम चलते रहेंगे जिसमें शहर में अलग-अलग स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहर वासियों को देश के प्रति जागरूक किया जा रहा हैl

