Ghaziabad

नगर आयुक्त से मुलाकात: व्यापारियों ने किराये को लेकर की विशेष चर्चा

गाजियाबाद: नगर निगम मुख्यालय में शहर के बड़े व्यापारियों द्वारा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक से दुकानों के किराए को लेकर मुलाकात की गई, व्यापारियों द्वारा नगर निगम की दुकानों के बढ़ाये जाने वाले किराए को लेकर विशेष चर्चा की गई, अपना विषय नगर आयुक्त के समक्ष रखा तथा अपने कंफ्यूजन को दूर किया, जिसके क्रम में नगर आयुक्त ने समिति के विचार को साझा कियाl

नगर आयुक्त द्वारा स्पष्ट रूप से व्यापारियों से हुई बातचीत में बताया कि समिति द्वारा निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने का विचार किया है जिसमें व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है, बाजार दर के आधार पर दुकानों का किराया बढ़ाने की कार्यवाही चल रही है, समिति ने महापौर की अध्यक्षता में कई बिंदुओं पर चर्चा की जिसमें कवि नगर सी ब्लॉक,गोल मार्केट, राजनगर मार्केट, मोहन नगर, लाजपत नगर, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन, रामानुज दयाल मार्केट, अर्थला, विजयनगर डी ब्लॉक मार्केट, व अन्य निगम की दुकानो का किराया बाजार की दर पर बढ़ाने का विचार किया गया है लोकेलिटी, दुकानदार की आय को भी ध्यान में रखा गया है, जिस पर आए हुए व्यापारियों ने अपनी सहमति भी दिखाईl

व्यापारी वर्ग द्वारा एक साथ बढ़ाए जाने वाले किराए पर अपना विषय रखा किंतु कई वर्षों से नहीं बढ़ाया गया इस पर अपनी सहमति भी दिखाई, नगर आयुक्त द्वारा व्यापारियों की कंफ्यूजन को और अधिक विस्तार से दूर किया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दुकानों के किराए को यदि दुकानदार महा मार्च 2024 तक जमा करता है तो दुकानदार को एक साल की छूट भी दी जाएगी, 2023-24 का ही किराया देना होगा 2022-23 का किराया की छूट दी जाएगी, आगामी कितने वर्ष बाद किस प्रकार किराया बढ़ाना है इसका निर्णय सदन द्वारा किया जाएगा विचार किया जा रहा हैl
, मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा, गौरव गर्ग सराफा एसोसिएशन, अनिल सांवरिया व्यापारी नेता, संजीव लाहोरिया गोल मार्केट अध्यक्ष व अन्य व्यापारी वर्ग उपस्थित रहेl

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button