Ghaziabad

आगामी लीग के मद्देनजर “बीवीसीआई” की फ्रेंचाइजी टीम ओनर्स के साथ हुई मीटिंग

गाज़ियाबाद: भारत में क्रिकेट प्रशंसकों व खिलाड़ियों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में स्थापित हो चुके, “बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया” ( BVCI ) कि आगामी लीग के मद्देनजर “बीवीसीआई” की फ्रेंचाइजी टीम ओनर्स के साथ एक मीटिंग हुई। यह मीटिंग “बीवीसीआई” के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण त्यागी, उपाध्यक्ष रवींद्र त्यागी व विनोद फड़के ( गोवा ) के नेतृत्व में हुई। यह मीटिंग में सभी क्षेत्रों की फ्रेंचाइजी टीम ओनर्स के साथ आगामी क्रिकेट लीग के मद्देनजर रखी गई। इस बेहद महत्वपूर्ण मीटिंग में आगामी क्रिकेट लीग के मैचों को सुचारू रूप से खेलने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

मीटिंग में तय हुआ की लीग को 22 फ़रवरी 2024 से आरंभ करके 4 मार्च 2024 तक संपन्न कराया जायेगा, देश व दुनिया में क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए इस लीग का नियो स्पोर्ट व डी डी स्पोर्ट पर सीधा प्रसारण कराया जायेगा, लीग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के कई नये अंतर्राष्ट्रीय व देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिग्गज क्रिकेटर सौरभ गांगुली व एक-दो अन्य खिलाड़ियों को भी रखा जायेगा, आज कल गेमिंग ऐप देश व दुनिया में बहुत चर्चा में है किसी भी गेमिग एप या संदगिध संदिग्ध को स्पोंसर के रूप में नहीं लेंगे, इस क्रिकेट लीग का आयोजन पूर्णतया ( BVCI )के नियम के तहत किया जाएगा। इन सभी प्रस्तावों को मीटिंग में सर्वसम्मति से पास किया गया।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button