एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स सोसाइटी की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की, फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी रहे मुख्य अतिथि

राजनगर एक्सटेंशन: एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स सोसाइटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कल एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन ए.ओ.ए. अध्यक्ष सचिन त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रंजन श्रीवास्तव, सोसाइटी के मुख्य चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, सचिव मोनू कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार त्यागी, सह-कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, मीडिया प्रवक्ता सत्यांशु श्रीवास्तव, स्वास्थ्य, सफाई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रमोद हथवाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सह-प्रभारी चंचल गुप्ता को शपथ दिलाई।

फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी ने अपने संबोधन में निवर्तमान, नवनिर्वाचित एवं चुनाव समिति के साथ सभी को बधाई दी और सोसाइटी के उत्थान के लिए संयुक्त निर्णयों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्वी गुप्ता और फेयरी चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक गण मुनिदेव शर्मा, दिनेश त्यागी, प्रेम सिंह, अनुज द्विवेदी, वी बी राय, वी के वर्मा, बी आर डेय, वासुदेवन, राजीव श्रीवास्तव, एस सी सक्सेना, डी एस नेगी, वी एस चौधरी, आर ए द्विवेदी, वाई सी माथुर, ए के अग्रवाल, श्री विश्नोई, प्रवीण शर्मा, अनिल शर्मा, ए के अग्रवाल,सुनील चौधरी एल बी सिंह, नागेंद्र यादव, एस एम मिश्रा, शिव शंकर, संदीप टोंक, कृष्ण वर्मा, विनय, रजत गुप्ता, हनी सक्सेना, अतुल गुप्ता, सागर, हेमंत खोसला, संदीप चढ़ा, पवन द्विवेदी,निकेश, प्रशांत, रवि रक्षित, पवन द्विवेदी, वैभव, श्रीजी, अश्विनी चिकारा, तनुज, प्रसून, राजिंदर आदि उपस्थित रहे।



