गाजियाबाद : गुरुवार को तीन हजार जोड़े बंधन में बंधेंगे, 35 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था, नाश्ते का भी होगा प्रबंध
गाजियाबाद : गुरुवार को गाजियाबाद में एक विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गाजियाबाद के कमला नेहरू पार्क में सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसमें गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के 3000 जोड़े से अधिक लोग एक साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जोड़ों को आर्शीवाद देने की प्रबल संभावना है।
एक जोड़े को मिलेगें 75,000 रुपए
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक ही पात्र होंगे, जिनका पंजीकरण श्रम विभाग में 1 वर्ष पुराना हो। योजना के तहत 75,000 रुपये दिये जाते हैं। इनमें से 10,000 रूपये पहले पोशाक खरीदने के लिए और 65,000 रुपये विवाह के उपरान्त श्रमिक के खाते में भेजे जाते हैं। इसका पूरा खर्चा उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी।
1172 मुस्लिम जोड़े शामिल होंगे
मिली जानकारी के मुताबिक इस विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गाजियाबाद के 1710, बुलंदशहर के 794 और हापुड़ के 568 जोड़े शामिल होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें 182 विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। वैवाहिक कार्यक्रम में 1863 हिंदू और 1172 मुस्लिम आदि जोड़े शामिल होंगे। मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग से पंडाल बनाया गया