प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में पूर्व नेवी कमांडो धनबीर सिंह नेगी का सम्मान

गाजियाबाद: सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी के क्लब हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व नेवी मेरिन कमांडो धनबीर सिंह नेगी को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। हाल ही में उन्होंने एक डूबते नाले से एक व्यक्ति की जान बचाई थी, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त नेवी सेकंड लेफ्टिनेंट विनोद कुमार ने सभी सोसाइटी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए की। उन्होंने श्री नेगी की सेवा के दौरान किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की। इस अवसर पर श्री नेगी को शाल, फूलों का गुलदस्ता, और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
धनबीर सिंह नेगी ने अपने संबोधन में एक सैनिक के जीवन और उसके सेवानिवृत्त होने के बाद भी लोगों की सेवा में तत्पर रहने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, एक सैनिक हमेशा देश और समाज की सेवा के लिए तैयार रहता है।


कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ किया गया। इस सम्मान समारोह में सोसाइटी के सेवानिवृत्त नौसेना, वायुसेना, थलसेना के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, देवभूमि उत्तराखंड के सदस्य, और सोसाइटी के अन्य निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर सेकंड लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त विनोद कुमार, अर्जुना कुमार सिंह, राजबीर सिंह, श्रीवास्तव एमएए, नवेन्द्र कुमार, अनंत कुमार मिश्रा, केपी सिंह, आनंद प्रकाश उनियाल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट डीके शर्मा, हरीश उपाध्याय, बृजेश सक्सेना, आलोक कुमार वर्मा, आरके बिमल, आरएस रंधावा, कर्ण सिंह रावत, मनोज नेगी, दीपिका सक्सेना, विजेंद्र सिंह रावत, एसएन कक्कर, रामनिवास, वीके गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्री नेगी की बहादुरी और समर्पण को देखते हुए यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और उन्होंने सभी के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी।



