महर्षि दयानंद विद्यापीठ में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता संपन्न

गाजियाबाद, 8 सितंबर, 2024: आज, महर्षि दयानंद विद्यापीठ, गोविंदपुरम में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का द्वितीय चरण आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 44 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जूनियर वर्ग में सेंट पॉल अकैडमी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर द्वितीय और संस्कार स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में सेंट पॉल एकेडमी ने एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर राजनगर द्वितीय और मेजबान विद्यालय महर्षि दयानंद विद्यापीठ तीसरे स्थान पर रहे।

विजेता टीमों को विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सेठी और भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों, प्रांतीय चेयरमेन अतुल भार्गव, प्रांतीय सयोजक मुदित मोहन अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में देश प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति और विरासत के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की।

प्रधानाचार्या सीमा सेठी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करेगा।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय चेयरमेन अतुल भार्गव ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा।

