नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की सहायता के लिए भाजपा के विधिक सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू होने का आज से बिगुल बज चुका है। इस चरण के चुनावों में जीत के लिए सत्ता पक्ष भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। उसी कड़ी में गाजियाबाद जनपद में आज प्रत्याशियों की मदद के लिए जिला व सत्र न्यायालय परिसर में चैंबर नंबर – 836 पर भाजपा के विधिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गयी।


इस केंद्र का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा के कानूनी एवं विधि प्रकोष्ठ के गाजियाबाद महानगर संयोजक विनोद त्यागी व कानूनी एवं विधि विषय विभाग की गाजियाबाद महानगर की संयोजक अधिवक्ता धर्मशिला के द्वारा आज संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता विनोद त्यागी ने बताया कि यह कार्यालय प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक प्रतिदिन चलेगा, इस सहायता केंद्र पर अधिवक्ताओं की टीम भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को फार्म भरने से लेकर के हर तरह की विधिक सहायता प्रदान करवाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले सभी देवतुल्य सम्मानित कार्यकर्ताओं की सहायता के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर विधि विषय विभाग की महानगर संयोजक एडवोकेट धर्मशिला, एडवोकेट राहुल त्यागी, एडवोकेट राहुल शर्मा, एडवोकेट राजकुमार शर्मा, एडवोकेट रवीश त्यागी, एडवोकेट अजय कश्यप, एडवोकेट धर्मेन्द्र चौधरी, एडवोकेट सुनील त्यागी, एडवोकेट ओमेश्वर त्यागी, भजनलाल गौतम, अंशुल रवि ,विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक राहुल कुमार, एडवोकेट अश्विनी त्यागी, एडवोकेट उज्जवल त्यागी आदि उपस्थित रहे।


