Ghaziabad

विशाल कलश यात्रा बाला जी मन्दिर से रामलीला मैदान घंटाघर तक संपन्न

गाजियाबाद : आज गाजियाबाद में एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा बाला जी मन्दिर अम्बेडकर रोड से शुरू हुई और रामलीला मैदान घंटाघर पर समाप्त हुई।

यात्रा में सबसे आगे श्री श्याम परिवार समिति ग़ाज़ियाबाद के पदाधिकारी संस्था का बैनर लेकर चल रहे थे। इसके पीछे दो घोड़ों पर श्याम बाबा के गण सवार थे। इसके साथ संस्था के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल साँवरिया श्री मद भागवत सिर पर रख चल रहे थे।

यात्रा में जहांगीराबाद से आयी काली और उनके गणों का दल तलवार बाज़ी करते हुए चल रहा था। काली की झांकी के पीछे हापुड़ से आयी झाकियाँ जिसमें शिव पार्वती अपनी सवारी नन्दी बाबा के साथ, राधा कृष्ण की झाकियाँ नृत्य करती हुई चल रहीं थी। इसी के साथ हनुमान जी राम नाम पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। आख़िर में श्याम का डोला बैड बाजो तथा नफीरी के साथ चल रहा था।

कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण 1008 कलश लेकर चल रही संभ्रांत परिवार की महिलायें थी। महिलायें कलश उठाये भगवान भजन पर झूमती हुई चल रही थीं। कलश यात्रा का जगह जगह पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया।

यात्रा बाला जी मन्दिर अम्बेडकर रोड से चल कर चौधरी मोड़ होकर रमते राम रोड से आगे डासना गेट से चौपाल मन्दिर से चलकर घन्टाघर होते हुए रामलीला मैदान घंटाघर पर समाप्त हुई।

रामलीला मैदान में पहुँच कर श्री मद भागवत की स्थापना की गयी और पुरोहित जी द्वारा भगवंत कथा प्रवचन का प्रारम्भ की गयी। कल दिनांक 8/4/2024 से पूज्या जया किशोरी जी द्वारा भागवत कथा सांय 6 बजे से की जायेगी।

यात्रा में मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल साँवरिया, गौरव गर्ग, अनिल गर्ग, रामवतार जिन्दल, योगेश गोयल, अलोक गर्ग, विकास गर्ग, दीपक गर्ग, नानक चन्द गोयल, सुनील वाष्र्णेय, निर्मल अग्रवाल,सौरभ जयसवाल, संजय अग्रवाल, भानु सिसोदिया सपत्नी शामिल हुए।

यह कलश यात्रा गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन था। इस यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया और भगवान की भक्ति में झूम उठे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button