जे पी नड्डा करेंगे ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का गाजियाबाद से शुभारंभ: सत्येंद्र सिसोदिया

गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने आज दोपहर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया l उन्होंने मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा 2 सितंबर को महानगर गाजियाबाद से करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं मिट्टी को कलश में डालकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर-गांव से मिट्टी इकट्ठा की जाएगी। इन कलशों को ब्लॉक और फिर जनपद स्तर पर इकट्ठा किया जा रहा है। देशभर से सभी मिट्टी भरे कलश दिल्ली जाएंगे। वहां पर अमृत वाटिका का निर्माण होना है। केंद्र सरकार ने जो ‘अमृतकाल महोत्सव’ मनाया है, ये उस कार्यक्रम के समापन की आखिरी कड़ी होगा।
सतेंद्र सिसौदिया ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत करने के लिए गाजियाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। वे शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज मोहननगर में इससे जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि श्री नड्डा शनिवार को पहले राजेंद्र नगर स्थित विनय स्मृति वाटिका में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वह शहीद मेजर जनरल मोहित शर्मा के आवास पर जाकर कलश में मिट्टी एकत्र करेंगे। इस दौरान वह अन्य कुछ घरों से भी मिट्टी एकत्र करेंगे।


इसके बाद नड्डा कृष्ण इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 3000 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पत्रकार वार्ता में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी सहित महानगर के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद भी रहे।