गाज़ियाबाद: भावना एवं भक्ति से प्रभु की प्राप्ति संभव : अतुल कृष्ण सेवा संस्थान प्रकल्प से संबंध वनवासी कल्याण आश्रम की गाजियाबाद इकाई द्वारा आज से राम कथा का आयोजन प्रारंभ किया गया l कथा मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज जी की राम कथा के प्रारंभ से पूर्व नगर में कलश शोभायात्रा निकाली गई l जिसमें महिलाओं ने कलश सिर पर रखकर कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के साथ पदयात्रा की l पदयात्रा में ढोल नगाड़ों बैंड बाजा और फूलों की बरसात के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया l
आज प्रथम दिवस कथा को प्रारंभ करते हुए वृंदावन से पधारे अतुल कृष्ण भारद्वाज ने गुरु एवं नाम महिमा के साथ भावना एवं भक्ति के सुंदर व्याख्या की l महाराज श्री ने कहा कि गुरु अपने शिष्यों को सदैव अंधकार मय जीवन से मुक्त कर प्रकाश की ओर बढ़ने का मार्गदर्शन करते हैं l भगवान शिव संपूर्ण विश्व के गुरु हैं l मां पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने राम चरितमानस जैसी गंगा की कथा सुनाई l भगवान शिव ने मा पार्वती से कहा कि आप ऐसी ज्ञान रूपी गंगा के विषय की कथा सुने जिसमें संपूर्ण विश्व का कल्याण संभव होगा l
गंगा तो गंगोत्री से चलकर गंगासागर तक कुछ क्षेत्र में रह जाती है किंतु संपूर्ण मानव समाज को अपने क्षेत्र से चलकर गंगा में डुबकी लगाने के लिए आना पड़ता है l परंतु रामचरितमानस रूपी गंगा विश्व के प्रत्येक जनो तक स्वयं पहुंचेगी l गुरु वही है जो मनुष्य को परमात्मा से जोड़ दे l गुरु नारायण दास की कृपा से एक साधारण सा बालक श्री रामचरितमानस के रचयिता बन गए संत तुलसीदास जी बाल कल से भूखा रहते थे l लोग अपने दरवाजे पर खड़े नहीं होने देते थे l लेकिन बड़े होने पर मानस की रचना करने के बाद बड़े-बड़े राजा पांव धोते थे l यह केवल गुरु कृपा है l
आगे व्यास जी ने कहा कि कलयुग में नाम की बड़ी महिमा है राम नाम भागवत ऐसा साधन है जो मानव समाज को इस भव सागर से पार उतार देता है l राम नाम की महिमा गाकर भक्त प्रहलाद भक्त मीराबाई संत रविदास संत कबीर संत रहीम संत अजामिल जैसे अनेक भक्त नाम का स्मरण कर साक्षात देवलोक पहुंच गए l राम नाम के रस में डूब कर चैतन्य महाप्रभु ने आज लाखों लोगों को वैष्णव बना दिया l
विश्व के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता स्टीफन वर्ग और हॉलीवुड की अभिनेत्री जूलिया लंदन के उद्योगपति मिस्टर फोर्ड राम नाम की महिमा के कारण आज वैष्णव हो गए लाखों इसी हिंदू धर्म स्वीकार करके वृंदावन और अनेक धार्मिक स्थल पर भगवान का नाम गुणगान करते हुए माला जप रहे हैं l आज इन्हीं भक्तों के सहयोग से वृंदावन में बाबा मंदिर चंद्रोदय मंदिर बनना शुरू हो गया जिसका भूमि पूजन भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के कमरों के द्वारा हुआ था l
व्यास जी ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं सुधार करें उसे हंस कहते हैं और जो सुधार कार्य से जुड़कर काम करें उसे परमहंस कहते हैं l जो अपनी इंद्रियों को नियंत्रण में रखता है वही परमहंस हो जाता है इस कलयुग में केवल नाम ही आधार है l
कलयुग केवल नाम अधारा सुमिरी सुमिरि से नर उतरहिं पारा
कथा के पहले दिन समाजसेवी ललित जायसवाल उनकी पत्नी रंजना जायसवाल गुलशन बजाज प्रमुख यजमान रहे l
संचालन वनवासी कल्याण आश्रम के सचिन सिंघल ने किया l शोभा यात्रा में राजकुमार सिंघल विवेक सिंघल दिवाकर सिंघल समेत अनेकों कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा l



