अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, बॉक्सिंग प्रतियोगिता एवं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छात्र एवं छात्राओं ने लहराया परचम

गाज़ियाबाद: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, बॉक्सिंग प्रतियोगिता एवं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने लहराया परचम।
शारीरिक शिक्षा विभाग की बी.पी.ई.एस प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान ने अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इसी क्रम में बी.पी.ई.एस प्रथम वर्ष की एक और छात्रा मुस्कान चौहान ने अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया एवं बी.पी.ई.एस तृतीय वर्ष के छात्र मनीष कौशिक ने उत्तर प्रदेश सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर एचएलएम कॉलेज का मान बढ़ाया।

इस मौके पर एच एल एम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन सुनील मिगलानी , सीओओ तन्वी मिगलानी , कॉलेज के निदेशक डॉ डीके अग्रवाल एवं सहायक निदेशक डॉ धीरज शर्मा एवं शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह पवार, डॉ अमित आनंद, डॉ राजकुमार शर्मा एवं डॉ अनिल कुमार वाजपेयी ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं दी।
कॉलेज के निदेशक डॉ० डी.के अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज हमेशा अपने विद्यार्थियों पर जितना पढ़ाई पर ध्यान देता है उतना ही शारीरिक शिक्षा एवं खेलों पर भी ध्यान देता इसके लिए उन्होंने खिलाड़ियों के साथ साथ शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर सहायक निदेशक डॉ धीरज शर्मा ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज के इस भागदौड़ भरे जीवन मे खेल एवं शारीरिक क्रिया ही ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से कोई भी छात्र छात्रा अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आज के समय मे खेलों की महत्वता बहुत बढ़ गयी है इसीलिए एच०एल०एम कॉलेज प्रारंभ से ही जितना ध्यान विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई पर देता है उतना ही ध्यान कॉलेज में पढ़ने वाली सभी खिलाडियों की शारीरिक गतिविधियों पर भी देता है। इसीलिए समय समय पर कॉलेज में खेलों का आयोजन भी लगातार होता रहता है, एचएलएम कॉलेज प्रत्येक वर्ष संस्थान के विजयी छात्रों को स्पोर्ट्स अचीवर अवार्ड से सम्मानित भी करता है।


