डासना क्षेत्र में घायल बारहसिंघा का बच्चा बचाया, वन विभाग की सराहनीय पहल
गाजियाबाद : शुक्रवार रात डासना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बारहसिंघा गांव में आ गया है। सूचना मिलते ही थाना वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीएम सदर सहित वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
टीम ने देखा कि एक बारहसिंघा का बच्चा घायल है और उसके मुंह में चोट लगी है। वन विभाग के लोगों ने बच्चे को वन चेतना मसूरी में ले गए और उसकी देखभाल की। वन चेतना अधिकारी मुकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में उन्हें सूचना मिली थी कि डसना के रघुनाथपुर गांव में एक बारहसिंघा का बच्चा आ गया है। बच्चे के पीछे कुत्ते लगे हुए थे। उनकी टीम वहां पहुंची और बच्चे को वन चेतना मसूरी में ले गए।
बच्चे के मुंह में चोट लगी हुई थी। डॉक्टर द्वारा उसकी दवाई दी गई और साथ ही वन विभाग की टीम ने उसकी देखभाल करते हुए उसे दूध पिलाया। बच्चे की उम्र लगभग 2 साल है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार है और उसे जल्द ही जंगल में वापस छोड़ दिया जाएगा।
बच्चे को जंगल में वापस छोड़ने की योजना
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को जंगल में वापस छोड़ने की योजना बनाई जा रही है। बच्चे की हालत में सुधार है और वह दूध पी रहा है। जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा, तो उसे जंगल में वापस छोड़ दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने वन विभाग की सराहना की
ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और बच्चे की देखभाल के लिए सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग ने बच्चे की जान बचाकर एक नेक काम किया है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई घायल या बीमार जानवर दिखाई दे, तो वे तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वन विभाग 24 घंटे उपलब्ध है और लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।


