Ghaziabad

नगर निगम गाज़ियाबाद के सहयोग से सिद्धार्थ विहार में लगाया गया आरआरआर कलेक्शन कैम्प

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में नगर निगम गाजियाबाद के सहयोग से तृतीय आरआरआर कलेक्शन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासियों ने घरों में अपनी पुरानी अनउपयोगी वस्तुएँ जैसे प्लास्टिक, कपड़े, जूते, सूटकेस, खिलौने, ई वेस्ट और अन्य सामग्री को निगम के आरआरआर कलेक्शन सेंटर में जमा करवाया।

इस कैम्प में 80 लोगों ने भाग लिया और 590 किलो के आसपास सामग्री एकत्रित की गई। इस अवसर पर विजयनगर जोन से आईईसी एक्सपर्ट विजेंद्र सिंह राजपूत, जोनल इंचार्ज विजयनगर आकाश बैंसला, कमल, संजय और अमन उपस्थित रहे। सोसाइटी से उमेश कुमार, अतुल सिन्हा, दीपक पाठक, मनोज नेगी, हरीश उपाध्याय और अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आरआरआर कलेक्शन कैम्प का उद्देश्य:

  • लोगों को घरों में जमा पुरानी और अनउपयोगी वस्तुओं को उचित तरीके से निपटाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • इन वस्तुओं को रीसायकल और रीयूज करके पर्यावरण को बचाना।
  • जरूरतमंद लोगों को इन वस्तुओं को मुफ्त में उपलब्ध कराना।

कैम्प में एकत्रित सामग्री का क्या होगा:

  • प्लास्टिक को रीसायकल करके टाइल्स और अन्य वस्तुयें बनाई जाएंगी।
  • कपड़े, जूते, सूटकेस और खिलौनों को जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा।
  • ई वेस्ट को उचित तरीके से निपटाया जाएगा।

नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में जमा पुरानी और अनउपयोगी वस्तुओं को आरआरआर कलेक्शन कैम्प में जमा करवाएं।

NK Negi

NK Negi is part of our Citizen Reporter Community. Working in a leading publishing house as Senior Production Editor and is associated with institutions for social welfare across the society.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button