अवैध निर्माण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर, मेरठ में बसपा नेता की अवैध कालोनी ध्वस्तीकरण का मामला

अब्दुलापुर के पास दारासिंह प्रजापति की अवैध कालोनी देव रेजीडेंसी कई थाने की पुलिस तीन सीओ के साथ पहुंचे एमडीए अधिकारियों के साथ एसडीएम का हुआ विरोध

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में हो रहे अवैध निर्माण को देखते हुए एक बार फिर बुलडोजर उठ खड़ा हुआ है। शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए MDA ने मानचित्र स्वीकृत कराए बिना हो रहे निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया।
दारासिंह प्रजापति की कॉलोनी का ध्वस्तीकरण रोकने की प्लानिंग की, मौके पर बड़ी तादाद में भीड़ इकट्ठी हजार से ज्यादा महिलाएं, पुरुष मौके पर मौजूद,मजिस्ट्रेट पुलिस की बसें गाड़ियां सब मौके से वापस लौटी।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। तो वहीं बसपा नेता धारा सिंह प्रजापति के समर्थक प्रशासन का विरोध कर रहे हैं ।


मेरठ विकास प्राधिकरण एक अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक यह कॉलोनी बिना नक्शा पास किये ही बनाई जा रही थी। इसके बाद यहां पर लोगों को यह मकान बेचने की भी तैयारियां की जा रही थी। एमडीए ने कई बार चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद आज यह कार्रवाई हुई है।

अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त करने पर प्रजापति समाज के लोगों ने विरोध कर दिया। जानकारी के मुताबिक बसपा नेता धारा सिंह प्रजापति ने इस अवैध कॉलोनी का निर्माण किया था। लोगों का विरोध देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
