नगर निगम का गृह-कर कैम्प यूनिनव हाइट्स में संपन्न, 93 लोगों ने किया 4.36 लाख रुपए का भुगतान

गाजियाबाद: नगर निगम गाजियाबाद द्वारा आज राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र की यूनिनव हाइट्स सोसाइटी में एक गृह-कर कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कैम्प में जोनल प्रभारी, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने भाग लिया। श्री गुप्ता ने बताया कि आज के कैम्प में 17 लोगों ने नकद और 76 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से, कुल 93 लोगों ने ₹4,36,047 (चार लाख छत्तीस हजार सैंतालीस रुपए) का गृह-कर जमा किया।

इसके साथ ही, नाम परिवर्तन और दाखिल खारिज से संबंधित प्रार्थना-पत्र भी स्वीकार किए गए। इन सभी पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी ने बताया कि यह कैम्प यूनिनव हाइट्स सोसाइटी के संयुक्त सचिव प्रदीप गर्ग के अनुरोध पर आयोजित किया गया था। कैम्प में नगर निगम से राजस्व निरीक्षक सर्वेश पंवार, कर निरीक्षक हितेश शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमार और कृपा राम उपस्थित रहे।

सभी के अथक प्रयासों और यूनिनव हाइट्स सोसाइटी की एओए के सहयोग से यह कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह पहल निश्चित रूप से लोगों को सुविधा प्रदान करेगी और उन्हें गृह-कर जमा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

