हाइटेक इंस्टीट्यूट में स्काउट गाइड शिविर का समापन, होली का उल्लास

गाजियाबाद: हाइटेक इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रांगण में आज बी.एड विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित 3 दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन समारोह मनाया गया। इस समारोह में विभिन्न प्रदेशों की झांकियां प्रस्तुत की गईं और होली उत्सव का थीम रखा गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड गाजियाबाद के देवेंद्र कुमार, संस्थान के अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, सचिव रेनू गोयल, डायरेक्टर जनरल जितेंद्र शेरावत और विभाग अध्यक्ष ने टेंट निरीक्षण कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।


कार्यक्रम का संचालन बीएड विभाग अध्यक्ष डॉ उपासना जोशी द्वारा किया गया और 3 दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का संचालन श्याम सिंह जिला संगठन आयुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड गाजियाबाद ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रथम विजेता हरियाणा टीम, द्वितीय विजेता उत्तर प्रदेश टीम और तृतीय विजेता महाराष्ट्र टीम रही।
इस कार्यक्रम के साथ ही साथ हाईटेक के सभी शिक्षकों के साथ होली मिलन समारोह भी मनाया गया। इस कार्यक्रम में बीएड विभाग के नौशाद अली, डॉ मोना चौधरी और सपना पांडे का विशेष योगदान रहा।
यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव रहा।



