सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में मनायी गयी गुरु गोविंद सिंह जयंती

गाजियाबाद: आज सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई। प्रातकाल वंदना सत्र में कार्यक्रम संयोजक आचार्य राम कश्यप ने गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र के सामने दीप जलाए और पुष्प चढ़ाएं।उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के बारे में बताया कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ा काम किया। उन्होंने मुगलों को हराकर देश की रक्षा की और अपना और अपने चारों बेटों का बलिदान कर दिया। योगेश शर्मा ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने महान बलिदान से हिंदू धर्म की रक्षा की तथा देश के लिए अपने सिक्ख पंथ की स्थापना कर देशभक्ति का संदेश दिया।
उप प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के सर्वोच्च बलिदान से आज पूरा विश्व अचंभित है। उन्होंने अपने बलिदान के साथ-साथ अपने चारों पुत्रों को भी देश धर्म की बलि वेदी पर न्योछावर कर दिया था।उन्होंने कहा था कि चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार । उनके द्वारा स्थापित किया हुआ सिक्ख पंथ हिंदू धर्म की रक्षा और देश की निरंतर रक्षा करता हुआ आ रहा है। किंतु आज कुछ विदेशी ताकते भारतवर्ष के प्रति षड्यंत्र रच रही हैं हमें उनसे सावधान रहना चाहिए।


