भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

गाज़ियाबाद: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टर पर देश की शान तिरंगा लगाकर, भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली । भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा दुहाई गांव स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल के पुल के नीचे से आरंभ होकर एन एच 58 होते हुए राजनगर एक्सटेंशन चौराहा हापुड़ चुंगी होते हुए जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर, एडीएम को मुख्यमंत्री योगी के नाम ज्ञापन सौंपा ।


यह रहे मौजूद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह,जिला प्रभारी जयकुमार मालिक,कोषाध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई),युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ममता चौधरी,ब्रह्मपाल सिंह,वेदपाल मुखिया,पप्पी नेहरा, मनबीर प्रधान,संजीव ,हरपाल,नरेश यादव,नेपाल,राजेंद्र सिंह,हर्षवर्धन त्यागी,रामावतार त्यागी,कुलदीप त्यागी,संजय पलोता।