दूधेश्वर नाथ मंदिर से खाटू श्याम की भव्य रथ यात्रा ने मोहा मन, श्याममय हुआ गाजियाबाद

गाजियाबाद: दूधेश्वर नाथ मंदिर से खाटू श्याम के लाडले संस्था द्वारा बाबा श्याम की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को श्याममय कर दिया। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई दुग्धेश्वर नाथ मंदिर, दिल्ली गेट, चौपाल मंदिर, डासना गेट, रमते राम रोड, गंज, टाउन हॉल, अनाज मंडी से होते हुए घंटाघर रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई।
इस भव्य रथ यात्रा में बाबा श्याम का बेहद सुंदर श्रृंगार किया गया और उन्हें विशेष रूप से सजाए गए रथ पर विराजमान किया गया। रथ पर सर्वप्रथम गणेश जी, हनुमान जी, राधा-कृष्ण जी और बाबा श्याम का विग्रह स्थापित किया गया। पूरे मार्ग में भक्तों की उत्साही भीड़ बैंड-बाजों और कीर्तन मंडलियों के साथ “हरे रामा, हरे कृष्णा” का जयकारा लगाते हुए चल रही थी। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा के दौरान भक्तगण कीर्तन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकले, जहां चारों ओर श्याम प्रेमियों की उमंग और आस्था का दृश्य देखने लायक था।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम अवतार जिंदल, राजीव शर्मा, चेतन गर्ग, संजय सिंघल, विपिन सिंगल, प्रणव सिंघल, दीपांशु गर्ग, ऋषभ अग्रवाल, नितेश गुप्ता, शुभम बंसल, प्रतीक सिंघल, निशांत अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, हर्ष बंसल, जस मक्कड़, स्पर्श अरोरा, अखिल अग्रवाल, गौरव शर्मा, अंशुमन गुप्ता, अभिषेक गर्ग, ओम गोयल, सक्षम सिंघल, कार्तिक गर्ग और सौरभ जयसवाल जैसे भक्तजन उपस्थित रहे।
यह रथ यात्रा न केवल श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आनंद का पर्व बनी, बल्कि पूरे शहर के लिए आस्था का प्रतीक बनकर सबके दिलों में अपनी छाप छोड़ गई।


