सरस्वती शिशु मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ भव्य आयोजन

गाजियाबाद: सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों, प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण, प्रधानाचार्या, आचार्यगण एवं कर्मचारी गणों ने मिलकर भव्य सुंदरकांड का पाठ किया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा झांकियां सजाई गई। वन पथ पर राम लक्ष्मण सीता, माता शबरी द्वारा राम लक्ष्मण का स्वागत, राम दरबार आदि झांकियों द्वारा सुंदर आयोजन किया गया।
सुंदरकांड में मुख्य यजमान प्रदीप गुप्ता , सह व्यवस्थापिका रश्मि गोयल, राहुल सिंघल, विद्या भारती प्रांतीय समिति के अधिकारीगण विशोक शर्मा, शिव कुमार शर्मा, महेश चंद शर्मा , विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित थे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने बताया कि आज 500 वर्षों बाद भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में स्थापित हो रहे हैं। यह पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है। इसी प्रसन्नता में विद्यालय परिवार के द्वारा सुंदर कांड के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुंदरकांड के पाठ के बाद सभी आचार्य गणों ने भावविभोर हो कर “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, मेरे राम आएंगे” इस भजन पर नृत्य किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिवार ने भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति का प्रकट किया।



