Ghaziabad
श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में बसंत पंचमी का भव्य आयोजन
- बालिका विद्यालय में बसंत पंचमी का भव्य आयोजन किया गया।
- मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई और पूजन किया गया।
- हवन किया गया और छात्राओं की सफलता की कामना की गई।
- प्रसाद वितरण किया गया।
गाजियाबाद: माघ मास की पंचमी तिथि को श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण को सजाकर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा जी ने हैड गर्ल्स के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया तथा छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गुणगान किया।

सरस्वती पूजन के बाद हवन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राएं तथा अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा जी ने सभी छात्राओं की सफलता की कामना की तथा विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल ने मां सरस्वती का पूजन करके छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।


