कवि नगर में श्याम परिवार मस्त मंडल का 17वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

गाज़ियाबाद श्याम परिवार मस्त मंडल द्वारा कवि नगर रामलीला मैदान में बाबा श्याम का भव्य 17वां वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि यह उत्सव हर वर्ष की परंपरा के तहत आयोजित किया जाता है।
इस बार कार्यक्रम की विशेषता बाबा श्याम का दिव्य दरबार था, जिसे विदेशी फूलों और भव्य सजावट से सुसज्जित किया गया था। बाबा को छप्पन भोग के 56 विशेष व्यंजनों का प्रसाद अर्पित किया गया। दरबार में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा द्वारका नगरी को समुद्र से बाहर निकालने का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पंडाल “हरे कृष्णा हरे राम” के भजनों से गूंजायमान रहा। बाबा श्याम को रिझाने के लिए देशभर से प्रसिद्ध भजन गायक पहुंचे, जिनमें संजय मित्तल (कोलकाता), शुभम रूपम (कोलकाता), उमा लहरी (जयपुर), बंटू भैया (दिल्ली), नितिन मित्तल (हापुड़), और श्रीकांत जी (कोलकाता) शामिल थे। उनके भजनों ने भक्तों को भक्ति के सागर में डुबो दिया।


प्रसाद और भंडारा:
कार्यक्रम में सभी भक्तों के लिए संस्था ने भंडारे और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की। भक्तों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उत्सव में शामिल गणमान्य व्यक्ति:
इस भव्य आयोजन में सुशील गुप्ता, शरद जैन, दीप गुप्ता, अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास पोद्दार, पुनीत गुप्ता, पराग पोद्दार, गौरव जैन, अनुराग गोयल, सचिन मित्तल, विनोद सिंघल, कपिल गुप्ता, विजय वाधवा, सचिन गोयल, सर्वेश सिंघल, अंकित गोयल, और अरविंद बिंदल सहित कई शहर के श्याम प्रेमी और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की भव्यता और भक्तों का जोश यह दर्शाता है कि श्याम परिवार मस्त मंडल की यह परंपरा आने वाले वर्षों में और भी बढ़ती रहेगी।


