Ghaziabad

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर में जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड का आयोजन

गाजियाबाद: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर में जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड (Innovation in science pursuit for insperd research) का आयोजन किया गया। भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन(NIF )द्वारा संचालित कार्यक्रम हैl जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी प्रतिभा करते हैंl जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना हैl कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया किया गया।

कार्यक्रम में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) से पारस सिंह निर्णायक मंडल में रेनू चौधरी (रसायन विज्ञान) प्रवक्ता डायट हापुड, डॉ विनीता प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान) एम .एम.एच डिग्री कॉलेज, अतिथि डॉ रमlकांति प्रोफेसर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बlदलपुर, प्रधानाचार्य शंभू दयाल डिग्री कॉलेज अखिलेश्वर उपस्थित रहे।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना .स्वागत गीत. लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए प्रतियोगिता में गाजियाबाद , मेरठ ,बुलंदशहर ,हापुड़ एवं गौतम बुद्ध से आए बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। गाजियाबाद जनपद से 37, मेरठ जनपद से 5, हापुड़ जनपद से 7, बागपत से 3, बुलंदशहर से 5 और गौतम बुद्ध नगर से 24 प्रतिभागियों ने इंस्पायर अवार्ड (INSPIRE AWARD) प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। छह जनपदों से 117 मॉडल चयनित थे जिसमें से जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 81 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 8 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ विभा चौहान द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य द्वारा सभी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की भविष्य में व इसी प्रकार का प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे। प्रदर्शनी का अवलोकन करने क्षेत्र के विद्यालय ब्लूम पब्लिक स्कूल, जीकेजी इंटरनेशनल स्कूल, रोज वैल स्कूल, गौतम पब्लिक स्कूल और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजियाबाद
कि छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button