जैन समाज की सर्वोच्च संस्था भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन हुए गाजियाबाद निवासी जम्बूप्रसाद जैन
गाजियाबाद: प्रत्येक 5 वर्ष मे होने वाले जैन समाज की सर्वोच्च संस्था भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के चुनाव इस वर्ष 27 जनवरी को सम्पन्न हुए जिसमे जम्बूप्रसाद जैन (गाजियाबाद) को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु चुना गया, यह संपूर्ण जैन समाज एवं गाजियावाद के लिए गौरव का क्षण है।
ज्ञात है की जम्बूप्रसाद जैन विगत कई वर्षों से देव शास्त्र और गुरुओं की सेवा में संलग्न रहते हैं, आप अनेक क्षेत्रों के वरिष्ठ पदों पर आसीन है, दानवीर, समाज श्रेष्ठी,जैन रत्न एवं कुशल व्यवसायी हैं, आप गाजियाबाद मे निवास करते है। आप सौरभ सागर सेवा संस्थान-जीवन आशा हॉस्पिटल के अध्यक्ष है।
भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु 5 महानुभावो ने नामांकन किया था जिसमे से 30 दिसम्बर को 04 महानुभावो ने अपना नामांकन वापिस कर लिया उस स्तिथि मे जम्बूप्रसाद जैन निर्विरोध विजयी हुए, 27 जनवरी को महाराष्ट्र के णमोकार तीर्थ क्षेत्र पर देश के वरिष्ठ व्यक्तियों के समक्ष एवं आचार्य देवनंदी जी ससंघ के सान्निध्य मे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा हुई।
इस मोके पर सभा के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सौरभ सागर जी गुरुदेव ने आपको आशीर्वाद प्रदान करते हुए तीर्थो की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आशीष प्रदान किया।
सभा में जम्बूप्रसाद जैन ने कहा कि मैं जीवन भर अपने गुरुओं एवं समाज श्रेष्ठियों का सदैव ऋणी रहूंगा जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा, मै जैन तीर्थ की सुरक्षा संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा, देव शास्त्र और गुरुओं के प्रति समर्पित रहूंगा।



