गाजियाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आईएमएस गाजियाबाद यूसी कैंपस में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजियाबाद: गाजियाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आईएमएस गाजियाबाद यूसी कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जीएमए के कार्यकारी निदेशक राहुल अग्रवाल ने जीएमए किए हुए कार्यों को वितर से जानकारी दी।उन्होंने ये जानकारी जीएमए महिला परिषद की अध्यक्षा डॉ. सपना राकेश और तीन परिषद सदस्यों के साथ साझा की। इस अवसर पर जीएमए को संस्थानों और उद्योगों से उत्कृष्ट महिलाओं को पुरस्कार देने के लिए 23 नामांकन प्राप्त हुए। जूरी सदस्य डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. अमिता श्रीवास्तव और डॉ. विभूति त्यागी ने 13 मानदंडों के आधार पर पुरस्कार विजेताओं का चयन किया। सभी 23 नामांकितों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया। एकेजीआईएम, गाजियाबाद के डॉ. सरजू पंडित को ट्रेलब्लेजर पुरस्कार, एकेजीईसी गाजियाबाद की डॉ. आयुषी प्रकाश को सशक्तीकरण चैंपियन पुरस्कार, आईपीईएम गाजियाबाद की डॉ. मोहा सहाय को दूरदर्शी नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



शीला चौधरी डीएसपी सीडीटीआई (बीपीआर एंड डी) दिल्ली मुख्य अतिथि रहीं। शीला चौधरी का स्वागत राकेश छारिया द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन आईसी अग्रवाल ने किया। “इंस्पायर इंक्लूजन – एम्प्लीफाइंग वॉयस एंड एक्सपीरियंस” पर एक पैनल चर्चा हुई। जिसका संचालन डॉ सपना राकेश निदेशक जीएलबीआईएमआर और अध्यक्ष महिला परिषद जीएमए द्वारा किया गया। कार्यक्रम में तीन पैनलिस्ट डॉ. दीपा त्यागी पूर्व महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) यूपी सरकार, पारुल मक्कड़ मानव संसाधन प्रमुख जॉन स्नो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं दिव्या शाह सह-संस्थापक हैप्पीफाईयू रहीं। कार्यक्रम में महिला दिवस क्यों मनाया जाता है और नारी शक्ति की महत्ता पर विस्तृत चर्चा हुई। समारोह का संचालन आईएमएस गाजियाबाद की डॉ. संध्या शर्मा ने किया।समारोह में भाग लेने के लिए उद्योगों के लगभग 100 कॉर्पोरेट नेता और संस्थानों के संकाय सदस्यों द्वारा शिरकत की गई।




