Ghaziabad

निगम के निरंतर चल रहे अभियान,जागरूक हो रहा शहर, ग्रहणियों ने कचरा पृथक्करण तथा वेस्ट से बेस्ट मुहिम पर किया काम

  • शहर की सफाई में ग्रहणियों की अहम भागीदारी, स्वच्छता सभी की है जिम्मेदारी
  • मंदिर में चढ़े हुए फूलों से बनाई जा रही है धूप बत्ती, प्लास्टिक बोतलों से बने हैंगिंग बॉस्केट
  • वेस्ट से बेस्ट की मुहिम को मिला बढ़ावा

गाजियाबाद: नगर निगम द्वारा कचरा पृथक्करण को लेकर प्रतिदिन शहर वासियों को जागरूक किया जाता है डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वहां भी कचरा पृथक्करण के लिए जन-जन को जागरुक कर रहे हैं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार स्वच्छ भारत मिशन की टीम भी अभियान के रूप में आंतरिक वार्डों में जाकर प्रतिदिन शहर के निवासियों को कचरा पृथक्करण के लिए जागरुक कर रहे हैं, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों में भी चार प्रकार के कंपार्टमेंट लगे हुए हैं जिनके लिए एसबीएम टीम जन-जन को जागरुक करते हुए अलग-अलग कंपार्टमेंट में ही कचरे के प्रकार के क्रम में कचरा डलवाती है साथ ही घरों के अंदर भी गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करने के लिए अपील की जा रही है जिसमें गाजियाबाद नगर निगम सफल होता दिखाई दे रहा है शहर के पांचो जोन में अधिकांश घरों में गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग रखा जा रहा है जो की सराहनीय है जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग निगम को मिल रहा हैl

ग्रहणियों ने कचरा पृथक्करण में अहम भूमिका निभाई है गाजियाबाद नगर निगम को सहयोग मिला है अधिकांश देखा जा रहा है ग्रहणियों द्वारा अपने-अपने घरों में दो प्रकार के डस्टबिन रखे जा रहे हैं एक गीला कचरा हेतु तथा एक सूखे कचरे के लिए जिसके क्रम में ही गाजियाबाद नगर निगम के कूड़ा कलेक्शन वाहनों में कूड़ा डाला जाता है नगर आयुक्त द्वारा ग्रहणियों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सरहाना की गई, न केवल ग्रहणियों द्वारा कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है बल्कि जागरूक महिलाओं द्वारा वेस्ट से बेस्ट का कार्य भी किया जा रहा है जिस शहर के कदम स्वच्छता की ओर बढ़ रहे हैं, कवि नगर जोन अंतर्गत सबसे अधिक बेस्ट सेग्रीगेशन पर कार्य किया जाता है नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम को कचरा पृथक्करण महिम पर और अधिक बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैंl

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर वार्ड संख्या 45 करेड़ा मोहन नगर जोन अंतर्गत कई कुशल ग्रहणियों द्वारा अपने घरों पर फूलों से एकत्र होने वाले वेस्ट से धूप बत्ती बनाने का कार्य भी घर के अंदर ही किया जा रहा है जो की अन्य शहर वासियों के लिए प्रेरणादायक विषय है, वार्ड संख्या 67 कवि नगर जोन अंतर्गत कुशल ग्रहणियों द्वारा वेस्ट से वेस्ट की मुहिम को आगे बढ़ते हुए घर के कचरे का इस्तेमाल करते हुए घर की उपयोगी वस्तुएं बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें कई कुशल ग्रहणियों द्वारा वेस्ट से हैंगिंग बॉस्केट बनाने का कार्य किया गया है जिससे अन्य कुशल ग्रहणियों को भी वेस्ट से बेस्ट की तरफ जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में शहर की ग्रहणियों द्वारा अपने-अपने घरों में डस्टबिन भी अलग रखे जा रहे हैं तथा वेस्ट सूखे कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाने का कार्य किया जाता है जिसमें पेंसिल के स्टैंड, नाइट लैंप, हैंगिंग बॉस्केट, कपड़े की थैली बना रहे हैं, इस प्रकार गाजियाबाद नगर निगम के स्वच्छता के कार्य में ग्रहणियों द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही हैl

नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा रोको टोको अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें रेड स्पॉट के लिए जन-जन को जागरूक किया जा रहा है गुटखा खाकर कहीं भी ना थूकने, तथा रेड स्पॉट ना बने के लिए अपील की जा रही है, इसी प्रकार क्लीन टॉयलेट का अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें राहगिरियों को कहीं भी खुले में शौचालय न करने की अपील की जाती है तथा शौचालय का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कई अभियान जन जन को जागरुक कर रहे हैं जिसे प्रेरित होकर शहर वासी शहर की स्वच्छता में सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं कुशल ग्रहणियों का शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका को देखा जा रहा है जोकि सराहनीय हैl

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button