Ghaziabad

गाजियाबाद में निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का शुभारंभ, एडीएम सिटी ने किया उत्साहवर्धन

गाजियाबाद, 16 मार्च 2024: गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन (जीपीए) द्वारा लगातार सातवें वर्ष निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन किया जा रहा है। आज इसका प्रथम चरण लाल बहादुर शास्त्री हाकी स्टेडियम, शास्त्रीनगर में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो कल रविवार को भी चलेगा।

इस बुक एक्सचेंज मेले के अनोखे उत्सव को संचालित करने के लिए गाजियाबाद के एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने इस महत्वपूर्ण अवसर को समर्थन दिया और इसका शुभारंभ किया।

जीपीए के सचिव अनिल सिंह ने बताया कि जिले के अभिभावक जीपीए के बुक एक्सचेंज मेले में अपनी किताबें आपस में बदलकर हजारों रुपये की बचत करते हैं। निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष कोर्स में बदलाव कर पेरेंट्स को मोटे दामों पर किताब-कॉपी खरीदने के लिए विवश किया जाता है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए जीपीए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष का लक्ष्य 1 लाख से ज्यादा अभिभावकों को किताब-कॉपी एक्सचेंज कराना है।

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने कहा कि हम सभी एडीएम सिटी गंभीर सिंह का हार्दिक धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे उत्सव में आकर अपना समर्थन दिया है। आज हमारे देश को ऐसे ही अधिकारियों की जरूरत है जिनके अंदर शिक्षा में सुधार के लिए जुनून हो। हमें गर्व है कि हमारे जिले को गंभीर सिंह जैसे अधिकारी मिले हैं।

बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन न केवल पढ़ाई को प्रोत्साहित करता है, बल्कि बच्चों के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जहाँ बुक एक्सचेंज मेले के माध्यम से, जीपीए छात्रों को पुस्तकों के महत्व को समझाने और पढ़ाई के लिए उत्साहित करने का प्रयास कर रहा है, वहीं हर वर्ष किताब-कॉपी की प्रिंटिंग के नाम पर काटे जाने वाले पेड़ों के जीवन को सुरक्षित कर पर्यावरण को नवजीवन देने के लिए भी प्रयासरत है।

पेरेंट्स पूरे जोश और उत्साह से बुक एक्सचेंज मेले में भाग ले रहे हैं।

यह बुक एक्सचेंज मेला अभिभावकों और बच्चों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह उन्हें न केवल अपनी पसंदीदा किताबें प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी करता है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button