नई दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली सीधी फ्लाइट रवाना, जनरल वीके सिंह भी शामिल
गाजियाबाद, 20 जनवरी 2024: नई दिल्ली से अयोध्या के लिए जाने वाली स्पाइसजेट की पहली सीधी फ्लाइट रविवार को रवाना हुई। इस फ्लाइट को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने रवाना किया।
इस फ्लाइट में मंत्री जनरल वीके सिंह अपनी धर्मपत्नी भारती सिंह के साथ अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
केंद्र सरकार के प्रयासों से अयोध्या के आवागमन हेतु यातायात के सुचारू प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी कड़ी को सार्थक बनाने के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने ने इस पहली फ्लाइट को रवाना किया।
पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या की पावन भूमि का लगातार विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के विशेष पर्यटक स्थलों में अयोध्या की पावन भूमि सम्मिलित है और देश के सभी नागरिकों को वहां जाने के लिए सुचारू यातायात प्रबंधन मिल सके इसीलिए आज इस पहली फ्लाइट को दिल्ली से रवाना किया गया। इसके साथ अयोध्या जाने के लिए बस, ट्रेन इत्यादि की भी उचित व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक ऐतिहासिक अवसर है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अयोध्या आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।
इस फ्लाइट के शुरू होने से अयोध्या के पर्यटन उद्योग को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।