गाजियाबाद में बीकानेर रेस्टोरेंट में आग, 3 लोग झुलसे

गाजियाबाद, 16 जनवरी 2024 : आज मंगलवार को शाम 08:40 बजे ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन साहिबाबाद में बीकानेर रेस्टोरेंट राजेंद्र नगर निकट मेट्रो स्टेशन साहिबाबाद में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद से अग्निशमन अधिकारी सहित 02 फायर टैंकर मय यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर देखा तो आग किचन में रखे कुछ सामन में लगी थी जिसको तत्काल पूर्णरूप से बुझा दिया गया।
यह आग गैस सिलेंडर से जा रहे पाईप में आयी खराबी से लगी थी जिसको ठीक कर रहे 03 लोग इस आग में आंशिक रूप से झुलस गये हैं। जिनको नज़दीकी नरेंद्र मोहन हॉस्पिटल में पहुचवाया गया। आग में झुलसे लोगों के नाम इस प्रकार हैं:-
- कृपाल सिंह उम्र-40 वर्ष
- राहुल उम्र-27 वर्ष
- विजय उम्र-23 वर्ष




अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है। आग से रेस्टोरेंट में कुछ सामान जल गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
आग से बचाव के उपाय
- गैस सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखें।
- गैस सिलेंडर के पाइप को समय-समय पर चेक करते रहें।
- गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।
- आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।




