फेडरेशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नया नाम “FRENS” घोषित

गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन। 08 अक्तूबर 2024 को फेडरेशन की कार्यकारिणी बैठक आशियाना पाम कोर्ट सोसाइटी के क्लब-हाल में सायं 6:00 बजे आयोजित हुई। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें सबसे अहम निर्णय संगठन के नाम परिवर्तन का रहा।
संगठन का नया नाम: Federation of Rajnagar Extension Societies (FRENS)
फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी ने जानकारी दी कि आज से संगठन का आधिकारिक नाम “फेडरेशन ऑफ़ राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटीज” (Federation of Rajnagar Extension Societies) होगा। इसका उपनाम “FRENS” रखा गया है, जिससे संगठन को एक नया और सरल पहचान मिलेगी। पहले यह फेडरेशन “फेडरेशन ऑफ़ राजनगर एक्सटेंशन ए ओ ए” के नाम से जाना जाता था, जिसका अब आधिकारिक रूप से नाम बदल दिया गया है।
आवश्यक दस्तावेजों में होंगे बदलाव
महासचिव डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि संगठन के सभी दस्तावेजों और रिकॉर्ड में नए नाम के तहत आवश्यक परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस काम की जिम्मेदारी सचिव गणेश्वर रल्हन को दी गई है, जो जल्द से जल्द इन बदलावों को पूर्ण करेंगे। इसके साथ ही, बैंक खातों में भी आवश्यक सुधार कर नए अधिकृत हस्ताक्षरियों की नियुक्ति कर दी गई है।
बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य
इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सचिन त्यागी ने की, जबकि बैठक का संचालन महासचिव डॉ. सीमा शर्मा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष अतुल प्रकाश भटनागर, वरिष्ठ सचिव अभिनव त्यागी, सचिव गणेश्वर रल्हन, सह मीडिया प्रभारी मोनू कुमार त्यागी और कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु मित्तल मौजूद रहे।
फेडरेशन के इस नाम परिवर्तन के साथ ही अब संगठन नए उद्देश्यों और ऊर्जा के साथ राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटीज को एकजुट करेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेगा।



