राष्ट्रीय व्यापार मंडल का शालीमार गार्डन में विस्तार, 174 व्यापारियों ने ली सदस्यता

गाजियाबाद: राष्ट्रीय व्यापार मंडल शालीमार गार्डन मंडल अध्यक्ष शैलेंदर सक्सेना के नेतृत्व में वी टेक पॉवर सिस्टम एसबी 36 राष्ट्रिय व्यापार मंडल कार्यालय शालीमार गार्डन साहिबाबाद पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण भाटी, मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राष्ट्रिय व्यापार मंडल के पदाधिकारी पंडित अशोक भारतीय, मनोज गुप्ता, देवेंदर नागर, पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद रामनिवास बंसल, पार्षद यशपाल पहलवान, भाजपा नेता श्याम शर्मा, थाना प्रभारी हरिओम दीक्षित, संजय शर्मा, प्रतीक माथुर, महिपाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर व्यापार मंडल का विस्तार किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना की। मंच का कुशल संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया।
आज इस अवसर पर करीब 174 व्यापारियों ने राष्ट्रिय व्यापार मंडल शालीमार गार्डन की सदस्यता ग्रहण करवाई।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल शालीमार गार्डन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सक्सेना ने सागर अरोड़ा, राजेश ओबेरॉय, मनोज शर्मा, नारायण अग्रवाल, डीके दुबे, अनिल डागर, नितिन बंसल, विकास अंतल, दीपक जैन, गौरव टैंक, मनोज शर्मा, पुनीत अग्रवाल, सुनित खुराना, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र कोकरिया, सुशील वर्मा, दिनेश माथुर, विशु कर्णवाल, दीपक शर्मा, जयवीर पाल, सुधांशु राजवंशी, दिनेश दुबे, स्वीटी ब्राउन, परवेज आलम, सागर कर्णवाल, सनी करोतीया, मनोज राघव, अमरिंदर सिंह, प्रिंस यादब, शैंकी वोहरा, रोबिन शर्मा, प्रेम त्यागी, अमित शर्मा नवनियुक्त पदाधिकारीयो का स्वागत सम्मान किया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल विधानसभा अध्यक्ष प्रवीन भाटी ने बताया कि संगठन को साहिबाबाद में और मजबूत करने के लिए नियुक्तियां की गई हैं। नए पदाधिकारी व्यापार क्षेत्र और व्यापारियों के हितों में काम करेंगे।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता ने नए पदाधिकारियों का व्यापार मंडल परिवार में शामिल होने पर स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संगठन आपसे उम्मीद करता है आप अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। व्यापारियों की मुखर आवाज बनकर उनकी समस्याओं के निदान में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माला-पटका पहनाकर स्वागत किया। आज इस अवसर पर काफी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बढ़ती ताकत और व्यापारियों के बीच उसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।



