Ghaziabad

जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह के प्रयास से गाजियाबाद लोगों के संघर्ष को मिली सफलता, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मिला एंट्री-एग्जिट

गाजियाबाद: केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने नववर्ष में अपने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र की जनता को दिया बड़ा तोहफा, उनके सार्थक प्रयास से गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री एग्ज़िट के लिए कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ किया।

गाजियाबाद क्षेत्रवासियों की लंबें समय से मांग थी कि दिल्ली से मेरठ आते हुए लाल कुएं पर एग्जिट और मेरठ से दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक व लाल कुएं पर एंट्री की व्यवस्था की जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को हाईवे का लाभ मिल सके। इसके लिए गाजियाबाद के सांसद जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने क्षेत्रवासियों के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की ठान ली है ताकि गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों को नेशनल हाईवे से जुड़ने का मौका मिल सके। इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरी रूप रेखा तैयार की और आज कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहा यह एंट्री-एग्जिट गाजियाबाद के लोगों की एक बेहद महत्वपूर्ण मांग को पूर्ण कर रहा है।

एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जोकि सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के सांसद जनरल डॉक्टर वी.के.सिंह ने लाल कुआ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलाकर नववर्ष का तोहफा दिया। जिसके चलते ही आज गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जब से यह समस्या हमें पता लगी तभी से इस पर कार्य जारी है इस कार्य का शुभारंभ हो गया है और जल्द ही यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ मिलेगा।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button