Ghaziabad

निर्वाचन में कार्यरत जिन कार्मिकों का मानदेय नहीं पहुंचा, विभागाध्यक्ष के माध्यम से मंगलवार तक जमा करें अपने कागजात

गाजियाबाद: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और कार्मिक प्रभारी, लोकसभा निर्वाचन गाजियाबाद, अभिनव गोपाल (आईएएस) ने जानकारी दी है कि लोकसभा चुनाव में लगे सभी कार्मिकों का मानदेय उनके खातों में ऑनलाइन भेज दिया गया है।

लेकिन कुछ कार्मिकों को अभी तक अपना मानदेय नहीं मिला है। सीडीओ ने बताया कि कुछ मामलों में बैंक खाते का विवरण गलत होने या बैंक खाते में खराबी होने के कारण मानदेय नहीं पहुंच पाया है। इसलिए जिन कार्मिकों का मानदेय अभी तक नहीं मिला है, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी ड्यूटी की डिटेल, बैंक खाते का विवरण और आईएफएससी कोड मंगलवार तक हार्ड कॉपी में जमा करा दें।

कार्मिक अपनी ड्यूटी की डिटेल, बैंक खाते का विवरण और आईएफएससी कोड अपने विभाग अध्यक्ष के माध्यम से मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय या एनआईसी कक्ष संख्या 226 में जमा करा सकते हैं।

सीडीओ ने सभी विभाग अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में अपने अधीनस्थ कार्मिकों को अविलंब सूचित करें। ध्यान रहे कि कार्मिक अपनी ड्यूटी का पूर्ण विवरण बूथ संख्या समेत भेजें और साथ ही बैंक खाते का विवरण भी आईएफएससी कोड सहित विवरण भेजे। यह भी बताया गया है कि जिन कार्मिकों ने अभी तक अपना बैंक खाते का विवरण जमा नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द जमा करा दें।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button