Ghaziabad
मुरादनगर में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से वृद्धा की मौत हादसे के समय घर में अकेली थी महिला

गाजियाबाद: बारिश के के चलते बृहस्पतिवार को मुरादनगर की नूरगंज कालोनी में एक मकान की छत गिर गई। हादसे में मकान में सो रही महिला जुबैदा (64) गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुजुर्ग महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के समय घर पर बुजुर्ग महिला अकेली थी। एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया।
