Ghaziabad

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एनसीआरटीसी द्वारा आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई सतत भविष्य की झलक

गाजियाबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 5 जून, 2024 को अपने कर्मचारियों और ऑपरेटर (डीबी आरआरटीएस इंडिया) के बच्चों के लिए “नमो भारत – हरित भविष्य के लिए नए युग का परिवहन” थीम पर ऑन-साइट ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की। यह प्रतियोगिता गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता एनसीआरटीसी के निरंतर जागरूकता अभियानों के अनुरूप आयोजित की गई, जिसके तहत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के आसपास स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में जागरूकता के लिए नुक्कड़-नाटक, नमो भारत ट्रेन राइड और ड्राइंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा चुकी हैं।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य एनसीआर में आरआरटीएस को सार्वजनिक परिवहन के एक स्थायी साधन के रूप में बढ़ावा देना है, जिससे लोग स्वच्छ और हरित पर्यावरण की दिशा में योगदान दे सकें। इस प्रतियोगिता में बच्चों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई, क्योंकि यह इन युवा कलाकारों के लिए गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपनी रचनात्मकता और कल्पना को व्यक्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर था।

इस दौरान नैशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के सहयोग से एक आकर्षक कहानी सत्र का भी आयोजन किया गया। इस सत्र में, विभिन्न प्रकार के इंटरैक्टिव गेम और गतिविधियों जैसे कि जैव विविधता डार्ट गेम, ओरिगेमी वर्कशॉप, पहेलियाँ, प्रश्नोत्तरी और सांप और सीढ़ी के खेल आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूकता भी हुई| इनका उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के मुद्दों के बारे में संवेदनशील बनाना, संरक्षण के लिए बेहतर भविष्य के प्रति साझेदार बनाना और छात्रों को हमारे ग्रह के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाना था।

इसके अतिरिक्त, स्कूली छात्रों के लिए पहले स्कूलों में आयोजित की गई ड्राइंग प्रतियोगिताओं में बनाई गईं बेहतर तस्वीरों को प्रदर्शिनी के रूप में गाजियाबाद स्टेशन पर पेश किया गया। इन चित्रों और पेंटिंग्स में नमो भारत ट्रेनों और आरआरटीएस प्रणाली की स्थिरता और हरित पहलुओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है। अपने दैनिक यात्रियों को आरआरटीएस का और अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करने हेतु एनसीआरटीसी द्वारा यात्रियों के लिए विभिन्न आरआरटीएस स्टेशनों पर प्लेज बोर्ड (संकल्प बोर्ड) लगाए गए, ताकि वे एक स्थायी और हरित भविष्य की दिशा में योगदान करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हों। इन प्लेज बोर्ड पर यात्रियों ने हस्ताक्षर किए और नमो भारत ट्रेनों को अपने पसंदीदा परिवहन के साधन के रूप में उपयोग करने का संकल्प लिया, ताकि भविष्य को बेहतर और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके।

नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग, ऊर्जा कुशल उपकरणों और प्रणालियों के व्यापक उपयोग जैसे अपने निरंतर प्रयासों और पहलों के साथ, एनसीआरटीसी पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अपनाकर एक क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। आरआरटीएस परियोजना की शुरुआत से लेकर संचालन तक, एनसीआरटीसी ने अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button