डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी का 134वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
गाजियाबाद: डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जन जागरण समिति द्वारा आज जनकपुरी सी ब्लॉक में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी का 134वां जन्मदिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीमा चौकी प्रभारी आशीष जादोन उपस्थित थे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में दयाराम सेन , पूर्व राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष बसपा, पार्षद राम निवास बंसल शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक साह, शमसुद्दीन मलिक, विद्या सिंह , सतवीर सिंह , रोहतास सिंह , फूल सिंह , दीपक कुमार जाटव , प्रकाश गौतम , अर्जुन भारद्वाज , प्रेम दास, शीशपाल विनोद मास्टर , नरेंद्र सिंह , अल्पित गौतम , चेतन गौतम , शीलु चौधरी, करण सिंह सभी ने मिलकर मुख्य अतिथि के साथ केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
इसके बाद बाबा साहब अम्बेडकर जी के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, उनके विचारों और शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अशोक साह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों और शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।