Ghaziabad
गाजियाबाद को मिले नए जिलाधिकारी, दीपक मीणा ने संभाली कमान

गाजियाबाद : प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान करते हुए तीन मंडलायुक्त और 14 जिलाधिकारियों सहित कुल 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन बदलावों के तहत मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
दीपक मीणा, जो अपनी तेज़ तर्रार कार्यशैली और कुशल प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते हैं, अब गाजियाबाद में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। उन्होंने शुक्रवार को जिले का कार्यभार ग्रहण किया।
इंद्र विक्रम सिंह को मिला कृषि विभाग का जिम्मा
गाजियाबाद के पूर्व जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को सचिव, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग और निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का पदभार सौंपा गया है।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले
- सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है।
- मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह अब आगरा के मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे।


