Deadline 31 दिसंबर23: महत्वपूर्ण कार्यो को पूरा करने की

पहला काम : म्यूचुअल फंड नॉमिनेशन
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आपके लिए 31 दिसंबर की तारीख बेहद अहम हैI दरअसल इस लास्ट डेट से पहले आपको अपने अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना है, अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपके म्यूचुअल फंड अकाउंट को फ्रीज भी किया जा सकता हैI Demat Account Holders के लिए भी ये काम करना जरूरी हैI
दूसरा काम : अपडेटेड आईटीआर
इनकम टैक्स भरने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2023 थी, लेकिन जिन लोगों ने तय तारीख तक ये काम नहीं किया है, उनके पास इसे करने के लिए दिसंबर तक का मौका है I इस डेडलाइन तक लेट फीस के साथ अपडेटेड ITR दाखिल किया जा सकता हैI जुर्माने की बात करें तो ये इनकम के हिसाब से अलग-अलग होता हैI अगर टैक्सपेयर्स की आय 5,00,000 रुपये से अधिक है, तो 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगाI जबकि 5,00,000 रुपये से कम आय होने पर जुर्माने की राशि1000 रुपये होगीI

तीसरा काम : UPI अकाउंट हो सकता है बंद
जरूरी कामों की लिस्ट में अगला नाम शामिल है UPI का, दरअसल नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने Google Pay, PhonePe या Paytm की ऐसी यूपीआई आईडी को इनएक्टिव करने का फैसला किया है, जो कि बीते 1 साल या इससे अधिक समय से यूज नहीं हुई हैं Iइसलिए जरूरी है कि 31 दिसंबर 2023 से पहले इसका इस्तेमाल जरूर कर लें, नहीं तो थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर ऐसे निष्क्रिय खातों को बंद कर देंगेI
चौथा काम : लॉकर एग्रीमेंट
एसबीआई , बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों में लॉकर लेने वाले ग्राहकों के लिए भी अलर्ट हैI RBI के मुताबिक, संशोधित लॉकर एग्रीमेंट्स को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए 31 दिसंबर 2023 की डेडलाइन तय की गई हैI अगर आपने उससे पहले संशोधित बैंक लॉकर एग्रीमेंट सब्मिट किया है, तो आपको अपडेटेड एग्रीमेंट सब्मिट करना पड़ सकता हैI अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आपको Bank Locker छोड़ना पड़ सकता हैI 31 दिसंबर तक 100 फीसदी ग्राहकों के साइन बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करवाए जाने को आरबीआई द्वारा जरूरी किया गया हैंI

पांचवां काम : SBI स्कीम की लास्ट डेट
भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम एसबीआई अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन 31 दिसंबर 23 को खत्म हो रही हैI 400 दिन की इस एफडी स्कीम पर अधिकतम 7.60% का ब्याज दर मिल रहा हैI इस स्पेशल FD डिपॉजिट पर मैच्योरिटी ब्याज, टीडीएस काटकर ग्राहकों के खाते में जमा कर दिया जाएगाI टीडीएस इनकम टैक्स के अधिनियम के तहत लागू दर पर लगाया जाएगा. अमृत कलश योजना में प्रीमैच्योर और लोन की सुविधा भी उपलब्ध हैI


