राजनगर रामलीला में बढ़ने लगी है भीड़; राम की खड़ाऊं लेकर वापस लौटे भरत

गाजियाबाद: राजनगर में श्री रामलीला समिति की ओर से चल रहे रामलीला मेले में दिन-प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शकों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। आज पूजन के मुख्य यजमान साठे ग्रुप के चेयरमैन रवि गुप्ता रहे। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि दुर्गा वाशिंग पाउडर वाले प्रेमचंद गुप्ता को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
एक ओर प्रभु राम की लीला का मंचन चल रही है तो दूसरी ओर मेले में आने वाले दर्शको की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है। रामलीला मंचन में आज राम वन गमन के पश्चात अयोध्या में चारों ओर उदासी है और राजा दशरथ की मृत्यु से हाहाकार का वातावरण है। ननिहाल से लौट भरत समस्त घटना क्रम से व्यथित और उद्वेलित हैं। अपने भाई राम को वापस लेने के दृढ़ निश्चय के साथ वन में जाते हैं लेकिन उनके टस से मस न होने पर उनकी खड़ाऊं लेकर वापस लौटते हैं।



मेले में तरह तरह के स्टाल के साथ-साथ कई प्रकार के झूलों पर बच्चे और बड़े मौज मस्ती कर रहे हैं। ऊंट की सवारी बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी पसंद आ रही है। मेले चाट की कई वैरायटी हैं जैसे आलू चाट, भेल पूरी, छोले भटूरे, मक्का की रोटी सरसों का साग, दूसरी ओर गर्म गर्म मलाई दार दूध, लिठ्ठी चोखा, गर्मागर्म मसालेदार चाय, उसके बाद सादा मीठा पान खाने का भी अपना मज़ा है।
इस मौके पर समिति के संरक्षक और संस्थापक सदस्य जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, महामंत्री आर एन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजीव मोहन गुप्ता, संगठन मंत्री विनीत शर्मा, सुभाष शर्मा, दीपक मित्तल सीए, के.पी .गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, अमरीश त्यागी, जी.पी. अग्रवाल, आर.के.शर्मा, मंत्री मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, मनीष वशिष्ठ, मोतीलाल गर्ग, राधेश्याम सिंघल, महावीर बंसल, मदन लाल हरित, दीपक सिंघल, गोल्डी सहगल, आलोक मित्तल, जयकमल अग्रवाल, बी.के.अग्रवाल, ओमप्रकाश भोला, अमरपाल तेवतिया, विजय लुम्बा, राजीव गुप्ता, श्रीचंद चौहान, नवीन शर्मा, नवीन झा,अनिल बैंसला सहित राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में सिविल डिफेंस की ओर से डिविजनल वार्डन आर नीरज भटनागर के निर्देशन में पोस्ट तीन के पोस्ट वार्डन अमित श्रीवास्तव तथा डिप्टी पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।


