Ghaziabad

स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में क्रिएशन 2024: बच्चों की रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन

गाजियाबाद। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पटेल नगर में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी “क्रिएशन 2024” का शुभारंभ मुख्य अतिथि PDG Rtn. जे.के. गौड़ ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इको-फ्रेंडली बुके के साथ अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना रहा।

स्कूल निदेशक राकेश जैन ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रेन अलार्म सेंसर, ग्लोबल वार्मिंग, और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे विषयों पर बनाए गए मॉडल के माध्यम से अपनी गहरी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन मॉडलों को बनाने से बच्चों को विषयों को गहराई से समझने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिली।

स्कूल प्रधानाचार्य रेनू जैन ने बताया, “पुस्तक से पढ़ाई और खुद अनुभव करने में बहुत अंतर है। मॉडल बनाते समय बच्चों में रचनात्मकता विकसित होती है और उन्हें यह अनुभव जीवन भर याद रहता है।”

प्रदर्शनी में छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल मुख्य आकर्षण रहे। इसके अलावा, बच्चों ने हैंडीक्राफ्ट्स, वॉल हैंगिंग, और पेपर फोल्डिंग के जरिए अनुपयोगी सामग्रियों का उपयोग कर सुंदर वस्तुएं बनाई, जिसने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गणित और विज्ञान से जुड़े गेम्स ने न केवल बच्चों की रुचि बढ़ाई बल्कि अतिथियों का भी ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर एन.सी. जैन, विजय गौड़ (प्रबंधक, जेकेजी नंदग्राम), जोगिंदर सिंह (रोज बेल पब्लिक स्कूल) और स्कूल की शिक्षिकाएं दीपा गुप्ता, सौम्या जैन, प्रभजीत कौर, पूनम रावत, और आंचल अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा, “बच्चों की रचनात्मकता और उनका समर्पण प्रेरणादायक है। यह प्रदर्शनी उनके उज्ज्वल भविष्य का परिचायक है।”


“क्रिएशन 2024” ने बच्चों के हुनर को नई पहचान दी और शैक्षिक जगत में नए मानक स्थापित किए।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button