महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की बैठक: चुनाव और राहुल गांधी की यात्रा पर चर्चा

गाजियाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लोकेश चौधरी, अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सुभाष गांधी, कॉर्डिनेटर लोकसभा गाजियाबाद ने भाग लिया।
गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में बरोजगारी और महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी जल्द ही गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी।
बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी चर्चा हुई। यह यात्रा वाराणसी, कानपुर और लखनऊ से गुजरेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का फैसला किया है।
बैठक में लोकसभा प्रत्याशी के लिए कई दावेदारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की। इनमें डॉ. संजय कौशिक, पूर्व प्रिंसिपल एलआर कॉलेज, पुष्पा रावत, पूर्व मेयर प्रत्याशी, और शशि भूषण शर्मा शामिल हैं।
बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं में कार्तिक कौशिक, ओम दत्त गुप्ता, कमलेश कुमारी एडवोकेट, नवीन कुमार, पोल कासम प्रधान, रितेश कसाना, सविता जैसवाल, कुलभूषण मोनू, बलराज चावड़ा, रियाज अहमद, रिजवान मलिक, महेश चंद उपाध्याय, राजीव गुप्ता, बाबूराम शर्मा, त्रिलोकीनाथ, सूरज झा, उज्जवल गर्ग, हाजी खुर्शीद खान, नागेंद्र राजपूत, बीके सिसोदिया, मोहित गौड़, सोया योगेश कुमार, अकरम कादरी, पिंटू कौशिक, आशीष प्रेमी, और राजकुमार शर्मा शामिल थे।



