Ghaziabad

कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया

गाजियाबाद: बुद्धवार को कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। उन्होंने सुठारी, जलावा, सुराना, रावली आदि गांवों का धुंआधार दौरा किया। उनके समर्थकों ने उन्हें स्थानीय मुहल्ले और बाजारों में जगह-जगह घुमाया और स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आमलोगों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी समस्याओं के समुचित हल निकलवाने में सहयोग करुंगी। इसके लिए मैं सड़क से संसद तक संघर्ष करूंगी, लेकिन आपलोगों को नाउम्मीद नहीं होने दूंगी।

इसी क्रम में वह सुठारी गांव पहुंचीं और जिला पंचायत सदस्य विकास यादव के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भक्तिभाव पूर्वक शिरकत कीं। यहां पर कथावाचक ने उन्हें पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दें कि विकास यादव ने अपने पिता स्व. प्रीतम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर इस कथा का आयोजन किया है, जहां सपा के राज्यसभा सदस्य प्रो राम गोपाल यादव, पूर्व एमएलसी व मंत्री राकेश यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रमेश प्रजापति, सपा प्रवक्ता मनीषा त्यागी काकड़ा, कुलदीप त्यागी के अलावा ग्राम प्रधान आदि भी पहले से मौजूद थे, जिनसे उन्होंने सहृदयता पूर्वक मुलाकात कीं और गठबंधन को मजबूत बनाने सम्बन्धी राजनीतिक बातचीत कीं।

इसी गांव में वो स्व. इंदू यादव के आवास पर पहुंचीं और उनकी पुत्री तान्या से मिलीं। उन्होंने उसे आश्वस्त किया कि पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई दिक्कत महसूस हो तो मुझे बता देना, प्रशासन से पूरी मदद करवाउंगी। वहीं, जलावा गांव में वह मोसाद त्यागी के यहां पहुंचीं और जनसमर्थन मांगीं। यहां के लोगों ने उन्हें आश्वास्त किया कि यह त्यागी मुसलमान का गांव है, जो आपके साथ मजबूती पूर्वक खड़ा है। यहां ब्रह्मदत्त त्यागी खिंदौड़ा, विकास त्यागी, खलील त्यागी, आनंद त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी आदि मौजूद थे।

इसके बाद वह सुराना गांव निवासी देवेंद्र सिंह एडवोकेट के घर पहुंचीं और उनकी पुत्रवधू स्व. तन्वी देवी की फोटो प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कीं। वह शिक्षाविद मूलचंद यादव की प्रपौत्र वधू हैं, जो इस इलाके के नामी आदमी थे। यहां से निकलकर वह सुराना गांव के नेता सुरेंद्र त्यागी के घर पहुंचीं और विद्यापन पब्लिक स्कूल, रावली रोड की प्रिंसिपल लवली त्यागी से मिलीं। यहां पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनमानस को धोखा दिया है। उसके नेताओं ने आम आदमी के हितों से खिलवाड़ किया है। इसलिए गरीबों, बेबशों के हित में कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन को लाइए। हमारे नेताओं राहुल गांधी-प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव-अरविंद केजरीवाल आदि के हाथ मजबूत कीजिए। यहां पर उन्होंने रावली रोड के बाजारों में एक एक करके घूमीं और दुकानदारों से जनसमर्थन मांगी।

उसके बाद जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी हाजी परवेज चौधरी के आवास पर पहुंचीं और स्थानीय गणमान्य लोगों से मिलीं। फिर राणा मैरिज होम, मुरादनगर के पीछे स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव फारुख चौधरी और मुरादनगर के नगर अध्यक्ष शोएब चौधरी के आवास पर पहुंचीं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों से मिलीं। यहाँ पर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी, कांग्रेस नेता अलीमुद्दीन कस्सार, देवदत्त त्यागी, चांद सिंह, सुहैल चौधरी आदि मौजूद थे। ततपश्चात, वह जलालपुर रोड स्थित आकाश गुप्ता के आवास पर पहुंचीं। यहां पर भी उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की, जिनमें जलालपुर के जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, रणधीर सिंह, महेश शर्मा आदि प्रमुख हैं।

उसके बाद इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा रेबड़ी गांव, मुरादनगर निवासी रकम सिंह के आवास पर पहुंचीं और उन्हें शोक सांत्वना प्रदान करते हुए ढाढ़स बंधाया। बता दें कि उनके पुत्र अंकुर सिंह और उनकी पुत्रबधू के अलावा एक बच्चे की असामयिक मौत गत सोमवार की रात हो चुकी थी। जिसकी खबर मिलते ही डॉली शर्मा अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पर पहुंचीं और बताया कि कुछ पल ऐसे होते हैं, जब इंसान सही निर्णय नहीं ले पाता है और ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आ जाती है।

उसके बाद गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा सुल्तानपुर गांव के पूर्व प्रधान मनोज चौधरी के आवास पर पहुंचीं और समाज के प्रमुख लोगों से मिलकर अपना सियासी पक्ष रखीं। यहां मौजूद रंजीत चौधरी, अंकित शर्मा, प्रवीण चौधरी, नवनीत चौधरी, बिल्लू चौधरी, चंद्रपाल प्रधान, फौजी प्रधान आदि से मिलीं। लोगों ने बताया कि मनोज प्रधान चौधरी चरण सिंह, अजित सिंह, राजपाल मंत्री और अजीतपाल विधायक के करीबी रहे हैं लेकिन कुछ कारणों से नाराज हैं और आपको पूरा समर्थन देकर जिताएंगे। इस पर डॉली शर्मा ने उनका आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, सपा नेता राहुल पंडित, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा, अमित यादव, सचिन यादव, सचिन चौधरी, प्रशांत शर्मा, मोनू पंडित आदि लोग जगह-जगह पर उनके साथ रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button