Ghaziabad

शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा संपर्क अभियान और भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में सम्मेलन

गाजियाबाद: शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर में एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में प्रकोष्ठ के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभा का उद्देश्य दो मुख्य बातों पर विचार-विमर्श करना था:

  1. संपर्क अभियान को आगे बढ़ाना
  2. निकट भविष्य में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में गाजियाबाद क्षेत्र के सभी सम्मानित स्कूलों के शिक्षकों, प्रधानाचार्य और संचालकों का एक भव्य सम्मेलन आयोजित करना

सभी सदस्यों ने अपनी प्रबल इच्छा व्यक्त की कि अति शीघ्र एक बड़े आयोजन के लिए स्थान, तिथि और मुख्य अतिथि आदि की व्यवस्था की जाए। इसके लिए शिक्षण संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल सभा स्थल से ही भाजपा मुख्य कार्यालय नवयुग मार्केट भेजा गया।

मुख्य कार्यालय में यह निर्णय लिया गया कि अति शीघ्र शिक्षण संस्थान के सम्मेलन की तिथि और स्थान की सूचना दी जाएगी। शानदार आयोजन की व्यवस्था सभी सदस्य मिलकर करेंगे।

सभा में उपस्थित गणमान्य सदस्य:

  • शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ संपर्क अभियान गाजियाबाद लोकसभा संयोजक व मैनेजर मदर इंडिया पब्लिक स्कूल पायलट राकेश त्यागी
  • मुरादनगर विधानसभा संपर्क अभियान सह-संयोजक राजीव त्यागी मैनेजर एम पी एस पब्लिक स्कूल
  • वी एम त्यागी मैनेजर कोलंबिया इंस्टीट्यूट
  • योगेंद्र सिंह मैनेजर पूर्ण ज्ञानअंजलि पब्लिक स्कूल
  • शहर विधानसभा संपर्क अभियान सह-संयोजक सागर यादव मैनेजर गाजियाबाद पब्लिक स्कूल
  • पुनीत लोधी मैनेजर ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल
  • श्री सुबोध त्यागी मैनेजर आदर्श पब्लिक स्कूल
  • साहिबाबाद विधानसभा सह-संयोजक श्री रामेश्वर निर्वाण मैनेजर मिल्टन अकैडमी
  • श्री नीरज शर्मा मैनेजर कोर्णाक पब्लिक स्कूल
  • गाजियाबाद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना यादव
  • कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के संस्थापक तथा प्रधानाचार्य

मुख्य बिंदु:

  • वी एम त्यागी ने अपने संबोधन में वोटर परसेंटेज बढ़ाए जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी लोगों को विकासवादी सोच के साथ वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
  • राजीव त्यागी का मत था कि गर्मी अधिक होने के कारण वोटर बाहर निकलने में संकोच कर सकता है। इसके लिए वोट का महत्व देखते हुए व्यक्तिगत सोच से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए सभी वोटर को बाहर निकालने के लिए समझाया जाना चाहिए।
  • पायलट राकेश त्यागी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि शिक्षण संस्थान से जुड़े सभी सदस्य एकता और सहयोग के लिए अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुके हैं। उन्होंने सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और अग्रिम कार्यक्रम के लिए सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने के लिए प्रार्थना की।

गाजियाबाद पब्लिक स्कूल के प्रबंधन विशेष रूप से सागर यादव और भावना यादव का भव्य आयोजन के लिए सभी ने धन्यवाद किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button