50 स्कूलों के 1000 शिक्षकों द्वारा सामुहिक सुंदरकाण्ड पाठ

गाजियाबाद: 15जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में सम्पन्न होने जा रहे हमारे आराध्य भगवान श्री रामलला की राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों के शुभारम्भ के अवसर पर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ गाजियाबाद, क्षेत्र के विद्यालयों के 1000 शिक्षकों का संयुक्त रूप से सुंदरकाण्ड पाठ का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार नेहरू नगर में 15 जनवरी को सुबह 09:00 बजे से 1:00 बजे तक कराने जा रहा है I
सुंदरकाण्ड गायन सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय याग्निक द्वारा किया जाएगा I इस अवसर पर राजीव त्यागी मेनेजर, एम पी एस पब्लिक स्कूल,अमिताभ शुक्ला ,मेनेजर भागीरथ पब्लिक स्कूल, वी एम त्यागी, सुभाष त्यागी डायरेक्टर कोलंबिया इंस्टीट्यूट, राकेश शर्मा प्रिंसिपल कोलंबिया इंस्टीट्यूट,नीरज शर्मा,मेनेजर कोर्णाक पब्लिक स्कूल,जे पी शर्मा, मेनेजर एवरेस्ट पब्लिक स्कूल,सुबोध त्यागी , मेनेजर, आदर्श पब्लिक स्कूल, ललित त्यागी,मेनेजर वेदांतम पब्लिक स्कूल,सुमित त्यागी मेनेजर ,सी के मॉडर्न एकेडमी ,पुनीत लोधी मेनेजर, ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल,पी एस राणा, मेनेजर,चिल्ड्रन एकेडमी अजय गुप्ता मेनेजर ,ए के चिल्ड्रन एकेडमी सुनील त्यागी, मेनेजर, मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल ,रामेश्वर निर्माण मेनेजर,मिल्टन अकैडमी प्रभाकर त्यागी, मेनेजर, हैप्पी माडल पब्लिक स्कूल, स्वरूप चंद शर्मा मेनेजर,शहीद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ,योगेन्द्र सिंह,मेनेजर, पूर्णज्ञानअंजलि पब्लिक स्कूल, विनोद त्यागी, जे पी एस पब्लिक स्कूल ,महेंद्र त्यागी मेनेजर,जी आर कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सागर यादव, मेनेजर गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, देवेन्द्र यादव,मेनेजर एस एस इंटरनेशनल स्कूल, सुरेंद्र पाल सिंह मेनेजर, मुरादनगर पब्लिक स्कूल, सुरेश सैनी, मेनेजर सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, रोहित गुप्ता, मेनेजर, गोल्डन पब्लिक स्कूल दुष्यंत त्यागी मेनेजर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल आदि अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं के संस्थापक उपस्थित रहे I
बैठक मे सुंदरकाण्ड के आयोजन की व्यवस्था के सन्दर्भ में विस्तार से चर्चा हुई तथा किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं को कार्यक्रम से जोड़ना है, इस पर विचार विमर्श किया गया I सभी के सुबह का स्व अल्पाहार व समापन उपरान्त भोजन व प्रसाद की व्यवस्था रहेगी I


