Ghaziabad

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिद्धार्थ विहार में आरआरआर कलेक्शन कैंप का आयोजन

गाजियाबाद : स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में नगर निगम गाजियाबाद के सहयोग से 27 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आरआरआर (रीड्यूस, रीयूज़, रीसाइकल) कलेक्शन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य दिवाली से पहले सोसाइटी को साफ-सुथरा रखना और घरों में पड़े उन पुराने सामानों को एकत्र करना है जो अब उपयोग में नहीं आते। इसमें पुराने कपड़े, खिलौने, ई-वेस्ट, किताबें और प्लास्टिक का सामान शामिल है। नगर निगम की टीम इस सामान को एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी और ई-वेस्ट व अन्य रिसाइकिल होने वाले वस्त्रों का सही प्रबंधन करेगी।

सिद्धार्थ विहार के निवासी कैंप में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपने पुराने सामान को दान कर सकते हैं। यह पहल न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी, बल्कि इस दीपावली के अवसर पर कई जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा भी बनेगी। सोसाइटी के खाली स्थान सी 1-16 पर इस कैंप का आयोजन किया जाएगा।

NK Negi

NK Negi is part of our Citizen Reporter Community. Working in a leading publishing house as Senior Production Editor and is associated with institutions for social welfare across the society.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button