सिटी गोल्ड चाय का दिवाली धमाका लक्की ड्रा पार्ट 1 और 2 का भव्य आयोजन

ग़ाज़ियाबाद, 3 अप्रैल 2024: पश्चिम उत्तर प्रदेश के सुपर स्टॉकिस्ट M/S कृष्णा सुप्रीम ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वोल्गा पैलेस बैंकेट, मालीवाड़ा में सिटी गोल्ड चाय का दिवाली धमाका लक्की ड्रा पार्ट 1 और 2 का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग़ाज़ियाबाद लोकसभा प्रत्याशी भाजपा, अतुल गर्ग और महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ग़ाज़ियाबाद, संजीव शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अजय कालरा, विजय कालरा, विकास भसीन,डीजीएम सेल्स द्वारा मुख्य अतिथि गणों का फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में आयें व्यापारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सिटी गोल्ड चाय हमेशा से ही अपने ग्राहकों को बेहतरीन उत्पादों और सेवाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने कंपनी द्वारा आयोजित इस लक्की ड्रा कार्यक्रम की भी सराहना की।

कार्यक्रम में दीपक माकिन ( पूर्व एडीजीसी क्राइम ), राकेश सेठी, संदीप बंसल ( अध्यक्ष, व्यापार मंडल ) व राकेश बवेजा ( अध्यक्ष, गोल मार्केट ) भी मंच पर उपस्थित थें।
इसके बाद आयोजित लक्की ड्रा में डिस्ट्रिब्यूटर्स, डीलर्स और दुकानदार भाइयों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का समापन अजय कालरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
यह कार्यक्रम सिटी गोल्ड चाय की ओर से अपने ग्राहकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास था।


