मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई का निधन, गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में हुए थे भर्ती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे. यहां उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी में पहुंचकर बहनोई के निधन पर शोक व्यक्त किया. उनके बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी का बुधवार देर रात निधन हो गया था. मुंबई में होने के कारण मुख्यमंत्री योगी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार देर रात निधन हो गया था। राजेंद्र सिंह चौधरी राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे।ब्रेन स्ट्रोक होने पर एक जनवरी 2023 को सुबह 8:30 बजे उनके उपचार के लिए कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुमंतो चटर्जी और फिजिशियन डा. अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डा. धीरेंद्र सिघानिया के निगरानी में उनका उपचार किया। बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उनको अस्पताल से घर भेज दिया गया था, वह घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे,रात 1:50 बजे उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में होने के कारण निगम बोध घाट नहीं जा सके थे। शुक्रवार को दोपहर राजनगर एक्सटेंशन स्थितघरौंदा एमजीआई सोसायटी में बहन के आवास पर संवेदना व्यक्त करने आये।