Ghaziabad

भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती के अवसर पर पार्षदों तथा विधायक सहित नगर आयुक्त ने किया माल्यार्पण

गाजियाबाद: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा शहर वासियों को शुभकामनाएं दी गई, मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी तथा कवि नगर क्षेत्र के सभी पार्षद भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा बारी-बारी चौधरी चरण सिंह जी को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये गएl

विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को याद करते हुए उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया गया तथा युवा वर्ग को देश हित में कार्य करने के लिए मोटिवेट किया गया इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा भी उपस्थित युवाओं को शहर हित में कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया जिसमें गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर हित में किए जा रहे कार्यों में सहयोग के लिए भी अपील की गईl

कवि नगर जोन अंतर्गत आने वाले रईसपुर में पूर्व प्रधानमंत्री जी की प्रतिमा को माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी अमर रहे किनारे भी लगाए गए सभी युवा वर्ग ने मिलकर भारत माता की जय की भी नारे लगाए साथ ही राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित जनों को दी गई, कार्यक्रम में मनोज त्यागी पार्षद चिरंजीव विहार, पवन कुमार गौतम पार्षद मेहरौली, अमित त्यागी पार्षद शास्त्री नगर, अमित डबास पार्षद गोविंदपुरम, अजय शर्मा पार्षद संजय नगर व अन्य पवन गौतम ओमवीर सिंह राजकुमार राजू भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में नगर आयुक्त द्वारा सभी से मुलाकात की गई सभी ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की गईl

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button